Crime

पुलिस उपायुक्त के फालोवर ने दर्ज कराया मुकदमा

वाराणसी। बाइक सवार द्वारा लापरवाही पूर्वक दुर्घटना कर घायल कर देने के संबंध में पुलिस उपायुक्त यातायात के फालोवर ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार फालोअर अमृतलाल एक क्वार्टर लेकर पाण्डेयपुर में रहता है। उसकी तैनाती  पुलिस उपायुक्त (यातायात) के यहा हैं। जहां जाने के लिए पांडेयपुर से साइकिल द्वारा पुलिस उपायुक्त के सेन्ट्रल जेल रोड स्थित आवास पर जाने के लिए निकला था। पुलिस लाइन चौराहे के पास तेज गति व लापरवाही पूर्वक एक एवेंजर बाइक के चालक ने  पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक  नंबर के आधार पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button