
देवरिया: बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की मौत, शव खेत में मिला
देवरिया जिले के धनौती गांव में 11 हजार वोल्ट के टूटे बिजली तार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सरिता देवी (35) पत्नी मुन्ना चौहान के रूप में हुई। तीन दिन से लापता सरिता का शव खेत में मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- धनौती गांव की सरिता देवी तीन दिन से थीं लापता, 11 हजार वोल्ट के तार से झुलसकर मौत – ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
भलुअनी (देवरिया): देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के धनौती गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव निवासी सरिता देवी (35) पत्नी मुन्ना चौहान की 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई।

तीन दिन पहले राशन लेने निकली महिला लापता हो गई थी। गुरुवार सुबह खेत में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। महिला का एक पैर पूरी तरह जलकर गल गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पीछे पति और चार मासूम बच्चे- आदित्य (10), आयुषी (8), रितिका (6) और आयुष (3)- छूट गए हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे की वजह बताया और प्रशासन से मुआवजे की मांग की।परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दीपावली :सोने से झाड़ू तक-क्या खरीदना है शुभ, क्या नहीं; नुकसान से कैसे बचें
“नरक चतुर्दशी अभ्यंग स्नान: पूरी प्रक्रिया, महत्व, शुभ मुहूर्त एवं वस्त्र-नियम”



