Breaking News

डेंगू का कहर-दुद्धी क्षेत्र में मिला डेंगू का तीसरा केस

ब्लाक क्षेत्र के दिघुल गांव का सफाईकर्मी निकला डेंगू पीड़ित

दुद्धी, सोनभद्र : दुद्धी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से डेंगू का केस मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को दुद्धी कस्बे से मात्र 2 किमी दूरी पर बसे दीघुल गांव के निवासी 34 वर्षीय सैदुल्लाह पुत्र अजमतुल्लाह को डेंगू निकला। सैदुल्लाह स्थानीय विकास खंड में सफाईकर्मी के पद पर तैनात है। 2-3 दिन से उसे बुखार व कमजोरी लग रही थी। शनिवार को सीएचसी दुद्धी पहुंचकर चिकित्सक डॉ विनोद सिंह के परामर्श पर अस्पताल में ही ब्लड जांच कराई। सरकारी अस्पताल के प्रयोगशाला प्राविधिक सीताराम ने किट से जांच के उपरांत प्रथम दृष्टया डेंगू की पुष्टि की। सैदुल्लाह का प्लेटलेट्स भी 72 हजार आया। उसे अस्पताल के डेंगू स्पेशल वार्ड में भर्ती कर लिया गया।

मौसमी बुखार, मलेरिया, टायफाइड के साथ डेंगू ने दुद्धी क्षेत्र में पैर पसार लिए है।
पहला केस बुधवार को कस्बे से सटे धनौरा गांव में मिला तो दूसरा केस नगर की दूसरी सीमा पर बसे रजखड़ गांव में मिला। तीसरा डेंगू के मरीज का केस मिलने पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग सक्रियता दिखाते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ गिरधारी लाल (सर्जन) स्वयं अपने अधीनस्थ फार्मासिस्ट संजय श्रीवास्तव प्रयोगशाला, प्रयोगशाला प्राविधिक संजय कुमार, बीपीएम संदीप सिंह जैसे स्वास्थ्यकर्मियों की टीम को लेकर दीघुल गांव पहुंचे। सैदुल्लाह घर के पूरे सदस्यों का रक्त परीक्षण किया। इसके अलावा घर के अगल-बगल स्थित पड़ोसी लगभग 50 लोगों का भी बुखार व तबियत खराब जैसी बीमारी की शिकायत पर रक्तपट्टिकाएं बनाकर उनकी भी मलेरिया टाइफाइड व डेंगू जांच की गई। अधीक्षक ने यह भी बताया कि डेंगू पिसित मरीजों को दुद्धी अस्पताल में गठित डेंगू वार्ड में भर्ती कर लिया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर इनका सीरम जिला अस्पताल भेज जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button