
बभनी,सोनभद्र– स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था कितनी हाई टेक हो गयी है यह तब देखने को मिला जब अस्पताल से तीन किमी पहले ही मुख्य मार्ग पर न्यू थाना के सामने सड़क किनारे कराहते हुए,एक महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया । सूचना के काफी देर बाद एम्बुलेंस पहुंची तो प्रसव हुई महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेंजा गया ।
प्रसव से पीड़ित एक महिला ने मंगलवार को सड़क के किनारे ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया । महिला चपकी की रहने वाली है कुछ दिनों पूर्व अपने मायके असनहर आयी थी। मंगलवार को भोर में महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुआ तो परिजनों ने सुबह पांच बजे 102 एम्बुलेंस को फोन किया । एक घंटे तक जब एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो मां अपनी बेटी को लेकर पैदल ही सीएचसी बभनी के लिए चल दी।घर से लगभग एक किलोमीटर आगे आने के बाद न्यू थाना के सामने गर्भवती महिला को अचानक बहुत तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और वहीं सड़क के किनारे बच्ची पैदा हो गई।
सुषमा देवी 22 वर्ष पत्नि रायजियावन निवासी चपकीअपने मायके बभनी थाना के असनहर गांव आयी थी । प्रसव पीड़िता महिला की मां ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।कि घण्टो से एम्बुलेंस के लिए फोन लगाया जा रहा है लेकिन एम्बुलेंस नही मिला।एक घण्टे तक महिला प्रसव के बाद सडक पर कहराती पड़ी रही। बभनी अधीक्षक गिरधारी लाल से बात करने के बाद उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस का संचालन लखनऊ से होता है। इस कारण हम लोगो का कोई मानिटरिंग नही हो पाता।



