State

केरल में मानसून पहुंचने में देरी, किसानों को करना होगा इतंजार

नई दिल्ली । मानसून को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को नया अपडेट दिया है। केरल में मानसून तीन से चार दिन की देरी की आशंका जताई है। सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में एक जून को करीब सात दिनों के मानक विचल के साथ दस्तक देता है। विभाग ने 4 जून को केरल के तट से मॉनसून के टकराने का पूर्वानूमान जताया था।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के बढ़ने से मॉनसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इन हवाओं की गहराई भी औसत समुद्र तल से 2.1 किमी तक पहुंच गई है। इसके अलावा अरब सागर के ऊपर बादल बढ़ रहे हैं। केरल में मॉनसून आने में 3 से 4 दिन और लग सकते हैं।विभाग ने कहा कि केरल में मानसून को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है और सोमवार को आगे की जानकारी दी जाएगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि देरी से देश में खरीफ की बुवाई और कुल बारिश पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button