Sports

टोक्यो ओलंपिक : तीरंदाजी मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे दीपिका-प्रवीण

टोक्यो/नई दिल्ली । टोक्यो ओलंपिक में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव तीरंदाजी के मिक्सड डबल्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। यह जोड़ी 5-3 से पिछड़ने के बाद भी चीनी ताइपे की जोड़ी चिया एन लिन और चिह चुन तांग को हराने में सफल रही। इससे पहले दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी कोरिया से पहला सेट हार गई थी। पहले सेट में चीनी ताइपे ने भारत पर 36-35 से जीत दर्ज की।

भारत की तरफ से दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की तीरंदाजी जोड़ी पहली बार मिश्रित स्पर्धा में टीम इवेंट में भाग ले रही है। जिसमें भारत पहली बार जीत दर्ज करने में सफल रहा। इस दौरान प्रवीण कुमार कुछ जल्दबाजी में दिखे। वहीं दीपिका कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत पर दबाव नहीं आने दिया। जिसके बाद भारत मैच में पिछड़ने के बाद जी यह पहली बार है जब दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव एक साथ किसी स्पर्धा में भाग ले रहे हैं।

मिश्रित टीमों को उच्चतम स्कोर पुरुष तीरंदाज और एक ही देश से उच्चतम स्कोरिंग महिला तीरंदाज के संयुक्त योग द्वारा रैंक किया गया है जिसमें अधिकतम 1440 अंक हैं। पहले यह उम्मीद की गई थी की दीपिका कुमारी अपने पति अतनु दास के साथ टीम इवेंट में टोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगी। हालांकि प्रवीण जाधव ने आज अपने हमवतन और दीपिका के पति अतनु से बेहतर प्रदर्शन किया। अब वह दीपिका के साथ जोड़ी बनाएंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button