
दुद्धी,सोनभद्र – क्षेत्रीय सहकारिता की प्रमुख संस्था दुद्धी सहकारी फेडरेशन लिमिटेड दुद्धी(डीसीएफ दुद्धी) के गेस्ट हाउस में इफको द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन डीसीएफ के चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। गोष्ठी में किसानों की आय दुगुनी करने ,खेती लागत घटाने ,जमीन बचाने के बारे मे किसानों को जानकारी दी गई ।इफको सोनभद्र के मुख्य प्रबंधक एस. के .सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय दुगुनी करने की बात करते हैं। उसके पीछे मन्शा यह है कि किसान अपने खेती में होने वाले लागत को आधा करने का प्रयास करें। वर्तमान समय में लोग जैव उर्वरक का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें तो यह जमीन के लिए अच्छा रहेगा और कम लागत में ज्यादा पैदावार होगी। विशेष रूप से जैव उर्वरक, नैनो उर्वरक, बायोडीक पोजर के बारे मे जानकारी दी गई।

चेयरमैन श्री अग्रहरि ने कहा कि जैविक खेती से खेतों की उर्वरा शक्ति हमेशा बनी रहती है और पैदावार न में भारी इजाफा होता है।इस विधि को अपनाकर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं।इस अवसर पर 47 किसानों को जैव उर्वरक का वितरण भी किया गया ,जिससे किसान गदगद हो उठे। किसान गोष्ठी में विंध्यवासिनी प्रसाद, विंध्याचल राही, संजय कुमार उर्फ बबलू, अयोध्या यादव (डीसीएफ डायरेक्टर), संजय कुमार तिवारी , सुरेश यादव, दसरथ प्रसाद, पंकज कुमार, नारायण , अम्बिका प्रसाद, अंगद प्रसाद, हीरालाल, धर्मराज सिंह,लालमोहन, अमरेश चन्द, उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन इफको के एम सी प्रभारी आनन्द सिंह ने किया।



