International

मॉस्को आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हुयी

मोदी ने की मॉस्को में आतंकी हमले की निंदा

मॉस्को : रूस की राजधानी मॉस्को में एक कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है जबकि 100 से अधिक लोग घायल हैं।रूस की जांच समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। समिति ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं आतंकवादी हमले स्थल – मॉस्को ओब्लास्ट में क्रोकस सिटी हॉल से मलबे को हटाने का काम जारी था क्योंकि वहां से और शव पाये गये थे।प्रारंभिक निरीक्षण के बाद समिति ने कहा कि आतंकवादियों ने कॉन्सर्ट हॉल में छोड़े गए गोला-बारूद के साथ-साथ स्वचालित हथियारों का भी इस्तेमाल किया।

समिति ने कहा कि बैलिस्टिक, जेनेटिक और फिंगरप्रिंट जांच की जा रही है। समिति ने यह भी कहा है कि यह भी स्थापित हो गया है कि आतंकवादियों ने परिसर में आग लगाने के लिए ज्वलनशील तरल पदार्थ का इस्तेमाल किया था।रूस की खुफिया एजेंसियों ने मास्को के क्रोकस सिटी हॉल पर हमले के मामले की जांच के संबंध में 11 लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें चार आतंकवादी बताए जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी क्रोकस सिटी हॉल हमले में सीधे तौर पर शामिल थे।समिति ने कहा कि यूक्रेन की सीमा के पास ब्रांस्क क्षेत्र में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने मॉस्को के क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी और बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।

मॉस्को के बाहर क्रोकस सिटी हॉल के कॉन्सर्ट स्थल पर गोलीबारी हुई और उसके बाद भीषण आग लग गई। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, कई हथियारबंद लोगों ने कॉन्सर्ट स्थल में गोलीबारी की।रूस की जांच समिति ने आतंकवादी हमले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। समिति ने कहा कि क्रोकस सिटी हॉल में घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं जिसकी जांच चल रही है और कैमरा रिकॉर्डिंग का अध्ययन किया जा रहा है।आतंकवादी संगठन ने अपनी अमाक समाचार एजेंसी द्वारा पोस्ट किए गए एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि उसके लड़ाकों ने मॉस्को के बाहरी इलाके पर हमला किया था। इस घटना में सैकड़ों लोग मारे गये और कई घायल हुए।

मोदी ने की मॉस्को में आतंकी हमले की निंदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रूस की राजधानी मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा,“दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और जनता के साथ एकजुटता से खड़ा है।”श्री मोदी ने एक्स पर लिखा,“हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। भारत दुख की इस घड़ी में रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

”गौरतलब है कि मॉस्को में आतंकवादी हमले की घटना शुक्रवार रात को हुई जब हथियारबंद लोगों के एक समूह ने मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट स्थल पर धावा बोल दिया और गोलीबारी की और विस्फोटक उपकरण से विस्फोट कर दिया।रूसी स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 60 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि लगभग 145 लोग घायल हुए हैं और उनमें से लगभग 60 की हालत गंभीर है।

इस बीच, आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने अपनी अमाक समाचार एजेंसी द्वारा पोस्ट किए गए एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि उसके लड़ाकों ने मॉस्को के बाहरी इलाके पर हमला किया था। इस घटना में सैकड़ों लोगों को मार डाला और घायल कर दिया तथा उनके सुरक्षित ठिकानों पर वापस जाने से पहले उस जगह पर भारी विनाश किया।” (वार्ता/शिन्हुआ)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button