वाशिंगटन / रियो डि जेनेरो / नयी दिल्ली, पूरे विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमण से अभी तक 25.93 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमितों की संख्या 11.68 करोड़ से ज्यादा हो गयी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 68 लाख 49 हजार से अधिक हो गयी है ।जबकि 25 लाख 93 हजार 230 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना का कहर लगातार जारी है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2 करोड़ 89 लाख 98 हजार से अधिक हो गयी है जबकि 5.25 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 12 लाख 29 हजार 398 तक पहुंच गयी हालांकि एक करोड़ आठ लाख 82 हजार 798 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 57 हजार 853 हो गया है।भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 12 लाख 29 हजार 398 तक पहुंच गयी हालांकि यहाँ एक करोड़ आठ लाख 82 हजार 798 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 57 हजार 853 हो गया है।
दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील में अब तक एक करोड़ 10 लाख 19 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 2.65 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है अमेरिका, भारत और ब्राजील के बाद कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल चौथे स्थान पर रूस है। रूस में कोरोना से 42.74 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 87,614 लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42.31 लाख से अधिक हो गई है और 1,24,736 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 39 लाख 64 हजार 078 लोग संक्रमित हुए हैं और 88,727 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 71,138 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 30.67 लाख से अधिक हो गई है और 99,785 लोगों की मौत हो चुकी है।तुर्की में कोरोना से अब तक 27.80 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 29,030 लोगों ने जान गंवाई है।
जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 25.08 लाख से अधिक हो गई है और 71,989 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना से अब तक 22.76 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 60,503 लोगों ने जान गंवाई है।अर्जेंटीना में कोरोना से 21.49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 52,880 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 21.25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,90,604 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोना से 17.94 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और महामारी से 45,285 जान गंवा चुके हैं।
ईरान में कोरोना से 16.89 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और महामारी से 60,687 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से 15.21 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसके संक्रमण से 50,678 की मौत हो चुकी है। पेरु में कोरोना से 13.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 47,681 की मौत हो चुकी है।



