International

गाजा पर इजरायल हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 687 हुई

हमास हमला: 11 अमरीकी नागरिक समेत 40 विदेशियों की मौत, कई लापता

गाजा : गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़कर क्रमशः 687 और 3,726 हो गई है। यह जानकारी फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को नवीनतम अपडेट में दी।हमास ने शनिवार को गाजा पट्टी के सीमा से लगे इजरायली शहरों पर अचानक हमला किया, जिसके बाद इजरायल ने गाजा पर जवाबी हमले शुरू किया।हमले के दौरान, हमास के आतंकवादियों ने गाजा पट्टी को इजरायल से अलग करने वाली सुरक्षा बाड़ को तोड़ दिया और आस-पास के समुदायों पर हमला किया, जिससे इजरायलियों की मौत हुई और उन्हें बंदी बनाया गया। इजराइल के सरकारी कान टीवी ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी इजरायल पर हमास के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 900 से ज्यादा हो चुके है।

हमास के हमले में 900 से ज्यादा इजरायलियों की मौत

दक्षिणी इज़राइल पर हमास के अप्रत्याशित हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 900 से ज्यादा हो चुकी है। यह जानकारी इज़रायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी ने मंगलवार को दी।इजरायली सरकार के अधिकारियों ने सिन्हुआ से कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचावकर्मी अभी तक दक्षिणी इजरायल के कुछ इलाकों में नहीं पहुंचे पाए हैं, जहां शनिवार को हमला करने वाले हमास आतंकवादी अभी भी इजरायली सैनिकों के साथ संघर्ष कर रहे हैं।

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अस्पतालों में घायलों की संख्या बढ़कर 2,616 हो चुकी है, जिनमें से 25 की हालत गंभीर है। गाजा में आतंकवादी समूहों के अनुसार, फिलिस्तीनी एन्क्लेव में लगभग 130 इजरायली बंधकों को रखा गया है।इस बीच, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, गाजा पर इजरायल के हवाई हमलों में कम से कम 560 लोग मारे गए हैं। (वार्ता)

हमास हमला: 11 अमरीकी नागरिक समेत 40 विदेशियों की मौत, कई लापता

आतंकी संगठन हमास ने शनिवार को इजरायल पर 5 हजार से ज्यादा रॉकेट छोड़ कर युद्ध छेड़ दिया। हमास के इस हमले में अब तक 900 से ज्यादा इजरायली लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मरने वालों में 11 अमेरिकी नागरिक समेत 40 विदेशी भी शामिल हैं। इस बात की पष्टी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की।बाइडेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमास और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष में 11 अमेरिकी नागरिक मारे गए है। अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा दिन में जारी किए गए एक बयान में अमेरिकियों की मौत की संख्या में दो लोगों की वृद्धि हुई है।

हमास के बंधक बनाए लोगों में अमरीकी नागरिक भी शामिल

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बयान में यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार का मानना है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों में अमेरिकियों के शामिल होने की संभावना है। अमरीकी प्रशासन खुफिया जानकारी साझा कर रहा है और बंधकों को रिहा करवाने की कोशिशों पर इजरायली समकक्षों के साथ परामर्श और सलाह के लिए अमेरिकी सरकार के विशेषज्ञों को तैनात कर रहा है।

हमास के हमले में कितने मारे गए विदेशी नागरिक

हमास के हमले में कितने विदेशी नागरिक मारे गए हैं। इसके बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। लेकिन जो आंकड़े सामने आए है उसके मुताबिक थाईलैंड के 12 थाई मजदूर मारे गए, आठ घायल हो गए और 11 को बंदी बना लिया गया। इजरायल में हमास के हमले से नेपाल के दस नागरिक मारे गए। ये लोग किबुत्ज़ अलुमिम में रहते थे, जो हमास के हमले का प्रमुख केंद्र था। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओलेग निकोलेंको ने कहा कि इजराइल में रह रहीं दो यूक्रेनी महिलाओं की हत्या इस हमले में हुई है।(वीएनएस)।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button