CrimeState

मुंबई में होर्डिंग ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई के घाटकोपर में मंगलवार को एक विशाल होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार शाम करीब 4.15 बजे घाटकोपर पूर्व उपनगर के पंत नगर में एक निजी पार्टी की ओर से विज्ञापनों के लिए लगाया गया बड़ा होर्डिंग तेज हवाओं के कारण कई घरों और एक पेट्रोल पंप पर गिर गया। होर्डिंग गिरने से करीब 63 लोग घायल हो गए, और 50 से अधिक लोगों के अभी भी होर्डिंग के नीचे फंसे होने की आशंका है।घटना के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने रात भर बचाव अभियान चलाया जो अभी भी जारी है।

होर्डिंग के नीचे 100 से ज्यादा लोग फंसे हुए थे। अब तक इस घटना में घायलों की संख्या 60 से 87 तक पहुंच गई है।सभी घायलों को राजावाड़ी अस्पताल, एचबीटी अस्पताल, एमजे फुले अस्पताल और प्रकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां लगभग 42 लोग भर्ती हैं जबकि 31 लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।इस बीच, राज्य सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं।’मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने इस घटना में मारे गए नागरिकों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और नगर निगम तंत्र और राज्य की आपदा टीम बचाव अभियान चला रही है। इसके साथ ही बिना लाइसेंस वाले होर्डिंग हटाने के भी आदेश दिए गए हैं तथा मुंबई के सभी होर्डिंग्स का स्पेशल ऑडिट कराया जाएगा।“मुंबई पुलिस ने पंतनगर पुलिस स्टेशन में बिलबोर्ड मालिक भावेश भिड़े और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 305, 338, 337 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत अन्य लोगों ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button