UP Live

वरिष्ठ पत्रकार मन्नू प्रसाद का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

बक्सर जिले के वरिष्ठ पत्रकार और श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व जिला सचिव मन्नू प्रसाद (75 वर्ष) का निधन हो गया। वे 80-90 के दशक में सक्रिय पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। निर्भीक लेखनी, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण और पत्रकार हितों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मन्नू प्रसाद को पत्रकारिता जगत सम्मानपूर्वक याद कर रहा है।बक्सर प्रेस क्लब और श्रमजीवी पत्रकार संघ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • निर्भीक लेखनी और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रतीक रहे मन्नू प्रसाद – प्रेसमेन एसोसिएशन और श्रमजीवी पत्रकार संघ के रहे सक्रिय पदाधिकारी

बक्सर/बलिया संवाददाता। पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ हस्ताक्षर, निर्भीक कलम के धनी और सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़े मन्नू प्रसाद अब हमारे बीच नहीं रहे। शनिवार की सुबह 75 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से बक्सर और बलिया सहित पूरे पूर्वांचल के पत्रकार समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के निवासी मन्नू प्रसाद 80 और 90 के दशक में सक्रिय पत्रकारिता के लिए व्यापक रूप से पहचाने जाते थे। उन्होंने ग्रामीण अंचलों से लेकर राज्यस्तरीय मुद्दों तक, निर्भीकता और निष्ठा के साथ पत्रकारिता की मिसाल पेश की।उनकी लेखनी ने न केवल समाज की आवाज़ उठाई, बल्कि प्रशासनिक तंत्र में व्याप्त विसंगतियों को भी उजागर किया।

वर्ष 1988 में वे बिहार प्रेसमेन एसोसिएशन के सचिव बने थे, जहाँ उन्होंने पत्रकारों के हितों के लिए ठोस पहल की। इसके बाद 1992 में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला सचिव के रूप में उन्होंने संगठन को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में पत्रकारों की समस्याओं को लेकर कई सार्थक आंदोलन हुए।

मन्नू प्रसाद की पहचान केवल एक पत्रकार के रूप में नहीं, बल्कि एक सजग सामाजिक चिंतक और मार्गदर्शक के रूप में भी थी। वे हमेशा नई पीढ़ी के पत्रकारों को सच्चाई और निष्पक्षता के साथ काम करने की प्रेरणा देते थे। उनके सहयोग से कई युवा पत्रकारों ने अपनी पहचान बनाई।

वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं – दो पुत्र पवन कुमार और विजय मद्धेशिया (जो बलिया में पत्रकारिता से जुड़े हैं), दो पुत्रियाँ, पुत्रवधुएँ और नाती-पोते। परिवार और सहयोगियों के लिए उनका जाना अपूरणीय क्षति है।

उनके निधन की सूचना मिलते ही बक्सर प्रेस क्लब और श्रमजीवी पत्रकार संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया। संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया, “मन्नू प्रसाद जी का योगदान पत्रकारिता जगत के लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने पत्रकारों की आवाज़ को बुलंद करने में अहम भूमिका निभाई। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और समर्पण भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।”

बक्सर और बलिया के वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों तथा शुभचिंतकों ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। शाम को स्थानीय प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे।

सीएमजी टाइम्स की ओर से शोक संदेश

सीएमजी टाइम्स परिवार वरिष्ठ पत्रकार मन्नू प्रसाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। वे पत्रकारिता जगत के ऐसे सिपाही थे जिन्होंने सच्चाई, निष्पक्षता और जनहित को हमेशा सर्वोपरि रखा। उनका योगदान पत्रकारिता के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। सीएमजी टाइम्स परिवार दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःखद घड़ी में धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है। “सच्चे पत्रकार कभी मरते नहीं, वे अपनी लेखनी से अमर रहते हैं।” सीएमजी टाइम्स परिवार की ओर से श्रद्धांजलि ।”

वरिष्ठ पत्रकार मन्नू प्रसाद का निधन, पत्रकारिता जगत और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर

मध्यदेशीय वैश्य महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता (चेयरमैन, प. बेल्थरा रोड), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, महामंत्री संगठन मनोज कुमार मद्धेशिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मायाशंकर निर्गुणायक मद्धेशिया, राष्ट्रीय मंत्री हीरालाल मद्धेशिया, प्रदेश मंत्री प्रभात मद्धेशिया सहित अन्य सदस्यों ने  भी दिवंगत आत्मा की शांति हेतु संवेदना व्यक्त की है।

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button