Crime

अमेठी में सड़क हादसा,दो की मौत

अमेठी : उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र में वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर एक सड़क हादसा में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि वाराणसी लखनऊ हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट के पास सोमवार को लखनऊ की तरफ से आ रही डीसीएम खराब हो गई। ड्राइवर मैकेनिक को बुला कर डीसीएम को रिपेयर करवा रहा था कि अचानक तेज रफ्तार कार ने डीसीएम को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मैकेनिक और ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। मैकेनिक के साथ एक हेल्पर भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button