Crime

जानलेवा कोहरा, रेलवे क्रॉसिंग पार करते लड़की की मौत

जालौन । यूपी के जालौन में घने कोहरे की वजह से एक लड़की की जान चली गई जबकि दूसरी बुरी तरह घायल है। दरअसल रेलवे क्रांसिंग पार करते हुए दोनों लड़कियों को कोहरे की वजह से ट्रेन नजर नहीं आई और इसी वजह से टक्कर लगने से एक की मौके पर ही जान चली गई जबकि दूसरी घायल हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो सहेलियां वर्षा (18) और काजोल (17) उरई इलाके में अपने कोचिंग सेंटर जाने के लिए अजनारी रेलवे क्रॉसिंग पार करने की कोशिश कर रही थीं, तभी एक अज्ञात ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि काजोल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वर्षा को गंभीर चोटें आईं हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button