Crime

नाले में मिला युवक का शव ,कूंचा गया था सिर को ,बोरे में बंद थी डेडबॉडी

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंदी के पास एक नाले में बोरे में बंद युवक का शव मिला। राहगिरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरे को बाहर निकला जिसमें 30 से 35 साल के बीच के युवक की डेड बॉडी थी और सिर पर गहरे जख्म थे। जांच के लिए मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। वहीं एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह  और उनकी टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। प्रथमदृष्टया पाया गया कि डेडबॉडी दो से तीन दिन की है। युवक कौन है इसकी शिनाख्त में पुलिस जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार चितईपुर थाना क्षेत्र के करौदी आईटीआई कालेज के पास सड़क किनारे नाली में गुरुवार की सुबह बंद बोरे में भर कर फेंका गया युवक का शव मिला। इस बात की जानकारी तब हुई जब मौके से गुजर रहे बीजेपी नेता दीपक सिंह, राजवीर सिंह ने चितईपुर पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद यहां भीड़ जुटने लगी। मौके पर पहुंचे एसीपी भेलुपुर ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा हैं। ऐसा प्रतित हो रहा कि सिर पर किसी वजनी वस्तु से वार किया गया है हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक के दाहिने हाथ पर मोंटी लिखा हैं। डेडबॉडी बिस्तर और कंबल में लिपटा था और प्लास्टिक के बोरा में भरकर फेंका गया है। वहीं चितईपुर एसओ बृजेश मिश्रा ने बताया कि की मृतक की पहचान हाथ पर लिखें मोंटी से होंगी। करौदी चौराहा से लगायत सुसुवाही की तरफ के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button