Crime

गंगा में तीन किशोर डूबे, शव बरामद

चौबेपुर,वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्थरा कलां गांव के समीप तीन पेड़वा घाट के पास चार युवक घूमने आये थे, इस दौरान चारो गंगा में स्नान करने लगे। संतुलन बिगड़ने की वजह से एक दोस्त डूबने लगा उसे बचाने में तीन अन्य गंगा में उतरे और तीनों डूब गये। जो बच गया उसने आवाज लगायी। उसके बुलावे पर वहां पहुंचे मल्लाहों ने खोजबीन शुरु की लेकिन पता नहीं चला इस बीच वहां चौबेपुर पुलिस भी पहुंची और खोजबीन के दौरान देर शाम तीनों युवकों का शव बरामद कर लिया गया। डूबने वालों में के रहने वाले नीरज पुत्र मनिराज, नीरज पुत्र संजय निवासी कसिहर नरायनपुर और आशीष बिहड़ा नारायपुर का है।

जानकारी के अनुसार चौबेपुर क्षेत्र के बर्थरा कलां गांव के समीप तीन पेड़वा घाट पर शनिवार की दोपहर एक बजे घर से चार दोस्त घूमने निकले थे। अचानक वे सभी गंगा स्नान करने बर्थरा कलां घाट पहुंचे। वहां स्नान करते समय नीरज राम गंगा में डूबने लगा तो बचाने के लिए उसके, आशीष, सुरेश चौहान और नीरज भी कूद पड़े। देखते देखते नीरज राम ,नीरज कुमार आशीष कुमार डूब गए। वहीं एक साथी सुरेश चौहान किसी तरह घाट के के बाहर निकल कर चिल्लाने लगा। उसकी आवाज पर आसपास के लोग व मल्लाह भी दौड़ कर उनको निकालने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह मय फोर्स के साथ स्थानीय चार गोता खोरों की मदद से तलाश में जुटी थी, देर शाम को नीरज कुमार, नीरज और आशीष का शव बरामद हो गया।

प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम बुलाया गया और खोजबीन करायी गयी। देश शाम तक चली खोजबीन में तीनों युवकों का शव मिला। डूबने वालों में नीरज राम (16वर्ष) पुत्र संजय राम निवासी कसिहर नरायनपुर ,नीरज कुमार (17वर्ष) पुत्र मनराज राम निवासी विष्णु पुरा सरैया , आशीष कुमार (15वर्ष) पुत्र मंजे कसिहर नरायनपुर के निवासी हैं। नीरज दो भाईयों में बड़ा है। दूसरा नीरज पुत्र मनराज अकेला बेटा था। आशीष दो भाईयों में बड़ा था। तीनों किशोर नरायनपुर साहू इंटर कालेज में कक्षा 9वीं के छात्र थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button