NationalSports

डी गुकेश ने जीता विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब

सिंगापुर : भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने गुरुवार को चीन के मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।आज यहां खेले गये मुकाबले में 18 वर्षीय गुकेश ने चीनी खिलाड़ी को 14वें गेम में हराकर यह खिताब जीता। यह चैंपियनशिप 25 नवंबर को शुरू हुई थी। 11 दिसंबर तक दोनों खिलाड़ियों के बीच 13 बाजी खेली गई और स्कोर 6.5-6.5 से बराबर था।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सबसे कम आयु में विश्व शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब हासिल करने पर डी गुकेश को शुभकामनाएं दी हैं।श्री धनखड़ ने गुरुवार को यहां सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है और विश्व शतरंज इतिहास में एक मील का पत्थर है।उन्होंने कहा, “नया इतिहास लिखने और सबसे कम आयु का विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।”श्री धनखड़ ने गुकेश को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता की कहानी जारी रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डी गुकेश को विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि ऐतिहासिक है।श्री मोदी ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “ ऐतिहासिक और अनुकरणीय।गुकेश डी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई। यह उनकी अद्वितीय प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनकी जीत ने न केवल शतरंज के इतिहास में उनका नाम दर्ज किया है, बल्कि लाखों युवा दिमागों को बड़े सपने देखने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”(वार्ता)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व चेस चैंपियनशिप में इतिहास रचने वाले डी गुकेश को बधाई दी। सीएम योगी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि वैश्विक शतरंज की बिसात पर चमका भारतीय गौरव! डी गुकेश ने अब तक के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन के रूप में इतिहास रच दिया है! उनका समर्पण और प्रतिभा राष्ट्र की युवा प्रतिभाओं को बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित करेगी। उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं!

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button