रामनगर,वाराणसी । रामनगर टेंगरा मोड़ स्थित भीटी पुलिस चौकी के समीप सोमवार शाम ट्रक से कुचलकर 58 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। चौकी पर तैनात सिपाहियों ने ट्रक का पीछा किया तो ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में लेकर शव को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्साल्य के मर्चरी में रखवा दिया। शव के जामा तलाशी में ऐसा कुछ नहीं मिला कि शव की पहचान हो सके। मृतक के शरीर पर सफेद शर्ट काला पैंट था। पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी हुई है।



