CrimeState

बालासोर में हिंसक झड़प के बाद लगाया कर्फ्यू

बालासोर : ओडिशा में बालासोर जिला प्रशासन ने पूरे बालासोर नगर पालिका क्षेत्र में सोमवार आधी रात से अनिश्चितकालीन निषेधाज्ञा लागू कर दिया है।प्रशासन ने यह कदम सोमवार को दो समुदायों के बीच हुए सामूहिक संघर्ष के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया है। जिला प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं और अशांत इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। स्थानीय सांसद प्रताप सारंगी और स्थानीय विधायक मानस दत्ता ने कल रात पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ के साथ बैठक की, जिसके बाद शहर में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया।

काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद शहर के कुछ अन्य हिस्सों में हिंसा बढ़ गई, खासकर पात्रापाड़ा गांव में।सूत्रों ने बताया कि भीड़ ने कथित तौर पर एक पूजा स्थल और कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचाया। उपद्रवियों ने एक घर में आग भी लगा दी, लेकिन कुछ देर बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। रात के दौरान शहर के कुछ संवेदनशील इलाकों से पत्थरबाजी की छिटपुट घटनाएं भी सामने आईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अन्य जिलों से सुरक्षा बलों को बुलाया गया है। जिला प्रशासन ने सभी दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, अन्य प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया। आपातकालीन सेवाओं, मुख्य रूप से चिकित्सा सेवाएं खुली रहेंगीं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button