Crime

स्कूल वाहन ने सीआरपीएफ जवान को कुचला, मौत

बस का ब्रेकफेल होना बनी घटना की वजह, पहड़िया गेट पर लगी थी ड्यूटी

वाराणसी। पहड़िया मंडी स्थित 95 बटालियन सीआरपीएफ के कैंप में स्कूल वाहन की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कूल बस में अचानक ब्रेक फेल हो गया और गेट पर खड़े जवान को रौंदते हुए बस पिलर से टकराकर रुकी। जवान को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

गाजीपुर जिले के बल्लीपुर बिरनो निवासी वंशराज सिंह (45) 95 बटालियन सीआरपीफ में तैनात थे। कुछ महीने पहले उनका तबादला वाराणसी में हुआ था और परिवार के साथ बनारस में मकान लेकर रह रहे थे। सोमवार सुबह उनकी ड्यूटी गेट पर गार्ड के रूप में लगी थी। बटालियन की स्कूल बस कैंपस के बच्चों को लेकर जा रही थी, बस की रफ्तार भी तेज थी। गेट पर पहुंचते ही बस का ब्रेक फेल हो गया चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बस ने गेट पर तैनात सीआरपीएफ जवान को चपेट में ले लिया।

वंशराज को रौंदते हुए बस पिलर से जा टकराई। जवान बस और पीलर के बीच में ही फंसा रहा। मौके पर मौजूद जवानों ने आनन-फानन बस को धक्का देकर पीछे किया। गंभीर रूप से घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की जानकारी पर लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस के साथ ही सारनाथ एसीपी मौके पर पहुंचे। सीआरपीएफ जवान के परिजनों को सूचित कर दिया, परिजन गाजीपुर से वाराणसी भी पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button