Crime

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जशपुर,छत्तीसगढ़। पत्थलगांव शहर में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. शहर में तीन दिन में पांच सड़क हादसों के बाद आज फिर एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम संजय कुजूर बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शहर के लुड़ेग मार्ग पर पुरन तालाब के पास हुआ. वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है.बताया जा रहा है कि पत्थलगांव शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यहां इंदिरा चौराहा पर लगाएं स्वचालित सिग्नल लम्बे समय से ठप्प हो गया है. इस वजह से शहरी क्षेत्र में वाहनों की दुर्घटनाओं में अंकुश नहीं लग पा रहा है। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button