
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के नए पुलिस कमिश्नर आईपीएस अशोक जैन बुधवार की रात शहर पहुंचे। सर्किट हाउस में उनका स्वागत कमिश्नरेट के पुलिस अफसरों ने किया। मुथा अशोक जैन पुलिस कमिश्नर बाबा विश्वनाथ, बाबा कालभैरव और बाबा संकटमोचन का दर्शन-पूजन करने के बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे।सर्किट हाउस में एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के अगुवाई में पुलिस अफसरों ने गर्मजोशी से अगवानी की।

1966 में आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्में मुथा अशोक जैन ने 1995 में आईपीएस ज्वाइन किया था। बीकॉम और पीजीडीएम की पढ़ाई किए हुए मुथा अशोक जैन एक अच्छे कॉलमिस्ट के तौर पर भी अलग पहचान रखते हैं। नवंबर में मुथा अशोक जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस उत्तर प्रदेश लौटे। केंद्र से वापसी के बाद उन्हें डीजीपी मुख्यालय से अटैच करते हुए प्रतीक्षारत रखा गया था। अब उन्हें वाराणसी कमिश्नरेट की जिम्मेदारी मिली हैं। कमिश्नरेट गठन के बाद ये दूसरे पुलिस कमिश्नर होंगे इसके पहले ए सतीश गणेश वाराणसी के सीपी थे।



