
वाराणसी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने अपने कैंप कार्यालय पर अफसरों को मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। शत प्रतिशत मतदान के शपथ के साथ पुलिसकर्मियों ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने का संकल्प लिया।
पुलिसकर्मियों ने शपथ ली कि निर्वाचन की गरीमा को अक्षुण्य रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस दौरान सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराने, लोगों को जागरकक करने की भी शपथ ली। पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल विनय कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात अमित कुमार पांडेय ने शपथ दिलाई।



