Crime

बिसेन समेत दो के खिलाफ कोर्ट का आदेश सुरक्षित

वाराणसी।  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में बुधवार  को शृंगार गौरी केस के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन समेत दो के खिलाफ केस दर्ज करने की अर्जी  पर सुनवाई  हुई। कोर्ट ने आदेश के लिए सुरक्षित रख लिया।

ज्ञानवापी-शृंगार गौरी प्रकरण की ही चार वादी महिलाएं रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी व सीता साहू ने पांचवीं वादी राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन के खिलाफ कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। उनका आरोप है कि जितेंद्र सिंह की ओर से मुकदमे की पॉवर आॅफ अटार्नी मुख्यमंत्री को सौंपने के लिए धमकाया गया। कोर्ट में सुनवाई में जाने के दौरान परिसर में गाली-गलौज भी की गई। कोर्ट में अर्जी के समर्थन में बहस की कहा की उनके द्धारा अपराध कारित किया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button