Crime

सभासद पति ने शरीर पर पेट्रोल डाल लगाई आग,रेफर

दुद्धी,सोनभद्र- तहसील मुख्यालय के वार्ड संख्या चार की महिला सभासद बसंती सिंह के पति कलोल सिंह उर्फ दिलेर सिंह 50वर्ष रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने घर के छत पर चढ़कर शरीर पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा लिया। घटना के बाद समूचे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। गंभीर अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। जहां हालत अत्यधिक गंभीर देख ईलाज के लिए जिला अस्पताल के बाद ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि कलोल सिंह सुबह करीब सात बजे घर से बाजार के लिए निकल गये। कुछ देर बाद पेट्रोल लेकर वापस लौटे और छत पर चढ़ गये| बताया जाता है कि बीते कई माह से मानसिक अवसाद में चल रहे कलोल सिंह ने अपने ऊपर गैलन में पड़ा पेट्रोल डालकर आग लगा ली| जब आग की तेज लपटों से जलने लगए,तो जलन में तड़पते हुए सीधे छत से नीचे कूद पड़े| घटना से हतप्रभ परिजन दहाड़े मारते हुए,पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया और फौरन उन्हें लेकर लोग अस्पताल भागे| तब तक मौके पर पुलिस भी दल बल के साथ पहुंच गई| चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया|हालत गंभीर देखते हुए वहां से भी उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया|

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button