UP Live

यूपी में कोरोना के 1594 नए मामले मिले,कुल संख्या 38 हजार पार, अब तक 983 ने गंवाई जान 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 1,594 नए मामले सामने आए जबकि 28 और मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा मंगलवार को 983 पहुंच गया। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 13,760 है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1594 नए मामले सामने आए हैं।
अवस्थी ने बताया कि 24,981 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अपने घरों को जा चुके हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 28 और मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 983 हो गई है। उन्होंने बताया कि पूल टेस्टिंग के माध्यम से सोमवार को पांच-पांच पूल के 2447 पूल लगाए गए, जिनमें से 366 पूल संक्रमित पाए गए। दस-दस नमूनों के 382 पूल लगाए गए और इनमें से 71 पूल संक्रमित निकले। अवस्थी ने कहा, ‘इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि किसी भी सूरत में जांच के कार्य में कोई कमी ना आए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button