Breaking News

कोरोना वायरस से एक दिन में 2003 मौतें, 10974 नए मामलों के साथ कुल मरीज साढ़े तीन लाख पार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने देश में कहर मचा रखा है। पिछले 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं, जोकि अब तक सबसे अधिक हैं। वहीं, कोविड-19 से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या बुधवार को साढ़े तीन लाख के पार पहुंच गई। हालांकि, आधे से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से एक दिन में 2003 जानें गई हैं, जबकि 10,974 नए मामले सामने आए हैं। मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,54,065 हो गई। इसमें से 1,55,227 सक्रिय मरीज हैं और 1,86,935 लोग ठीक हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button