National

कोरोना अपडेट : लगातार तीसरे दिन एक लाख से अधिक नए मरीज, 800 से ज्यादा मौतें

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के आंकड़े बहुत तेजी से फैल रहे हैं और प्रतिदिन सामने आने वाले आंकड़े भयावह हैं। देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के एक लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। वर्ल्डोमीटर की माने तो गुरुवार देर रात तक कोरोना के 1,31,787 नए मामले देखने को मिले।

जब से देश में कोरोना महामारी की शुरुआत हुई है, तब से लेकर अबतक ये कोरोना का सर्वाधिक मामला है। इससे पहले बुधवार को 1.26 से ज्यादा मामले सामने आए थे। वहीं मंगलवार को भी कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 1.15 लाख से ज्यादा दर्ज की गई थी।
देश में कोरोना के सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मौजूदा समय में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर नौ लाख से ज्यादा हो गई है।

देश में कोरोना से ठीक होने की दर घटकर 91.67 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 7.04 फीसदी हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को कोरोना वायरस से 802 मरीजों की मौत हुई थी। देश में कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,67,694 हो गई है। देश में पिछले करीब एक महीने से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ रही है। अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 9,74,174 हो गई है।

देश में अब तक 25.26 करोड़ लोगों की जांच हुई
देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच तेजी से कोविड जांच भी की जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में 7 अप्रैल तक 25,26,77,379 नमूनों की कोविड जांच की जा चुकी है, जिनमें से 12,37,781 नमूनों की गुरुवार को जांच की गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button