HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 67 हजार से ज्यादा नए केस, 2330 की मौत

नई दिल्ली । भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के कुल 67 हजार 208 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कि बीते दिन की तुलना में ज्यादा हैं। हालांकि, लगातार दो दिनों से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राहत की बात यह है कि अब एक्टिव मामलों की संख्या 71 दिनों बाद अपने निचले स्तर पर है। देश में अब कोरोना के 8 लाख 26 हजार 740 सक्रिय मामले हैं। हालांकि, इस दौरान कोरोना ने 2,330 मरीजों की जान भी ले ली है। अभी तक देश में कोरोना से कुल 3,81,903 लोगों की जान चली गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक देश में कोरोना से कुल 2 करोड़ 84 लाख 91 हजार 670 लोग ठीक हुए हैं। इनमें से 1,03,570 मरीज बीते 24 घंटे में ठीक हुए हैं। लगातार 35वें दिन कोरोना के नए मामलों से ज्यादा संख्या इससे ठीक होने वालों की है।

देश में अब कोरोना से ठीक होने वालों की दर भी 95.93 प्रतिशत तक पहुंच गई है और साप्ताहित संक्रमण दर भी पांच फीसदी से नीचे हैं। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 3.48 प्रतिशत पर है। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।
देश में अब तक कोरोना के 38.52 करोड़ सैंपल की जांच कई गई है। इनमें से 19 लाख 31 हजार 249 नमूने बीते 24 घंटे में जांचे गए हैं। इसके अलावा 26.55 करोड़ लोगों को वैक्सीन की खुराक भी दी गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button