Health

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 47 हजार से ज्यादा नए केस, 275 मौतें

नई दिल्ली । देश में एक बार फिर कोरोना महामारी ने रफ़्तार पकड़ी है। इस साल में पहली बार वायरस से संक्रमित 275 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा नए केसों की संख्या भी 47,262 रही है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी संक्रमण का प्रसार होने लगा है, यहां 24 घंटे में हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 47,262 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1,17,34,058 हो गई है। इसके साथ ही 275 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,60,441 हो गई है। देश में एक्टिव केस 3,68,457 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,05,160 है।

जहां कोरोना संक्रमण का प्रकोप जारी है, वहीं दूसरी तरफ महामारी से बचाव का अभियान भी ज़ोरो पर हैं। देश में कुल 5,08,41,286 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। सोमवार को कोरोना संक्रमण से 197 लोगों की मौत का आंकड़ा दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को 213 मरीजों की मौत हुई थी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button