National

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 3.5 लाख से अधिक नए केस, 2812 लोगों की गई जान

नई दिल्ली । भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 3 लाख 52 हजार 991 नए मामले सामने आए हैं। ये पहली बार है जब साढे तीन लाख से अधिक केस एक दिन में भारत या दुनिया के किसी और देश में आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में ही देश में 2812 लोगों की मौत भी हुई है। देश में एक दिन में महामारी से जान गंवाने वालों की सर्वाधिक संख्या है।

इसी के साथ आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 95 हडार 123 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 1 करोड़ 73 लाख 13 हजार 163 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 1 करोड़ 23 लाख 4 हजार 382 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कुछ एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 28 लाख 13 हजार 658 हो गई है। वहीं, 14 करोड़ 19 लाख 11 हजार 223 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button