Astrology & Religion

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 60 हजार से कम नए मरीज, 1576 की मौत

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है लेकिन हर दिन सामने आने वाले आंकड़ों की संख्या कम होने लगी है। पिछले पांच दिनों से देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 70,000 से कम आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 58,419 मामले दर्ज हुए। वहीं इसी अवधि में 1576 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। इसी बीच 87,619 मरीजों ने कोरोना को हराया है। इसके बाद देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.27 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.22 फीसदी हो गया है।

भारत में अब कोरोना के कुल मामले 2,98,81,965 हैं, वहीं अब तक कुल 2,87,66,009 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या अब 3,86,713 है। इसके आलावा देश में अब कुल 7,29,243 सक्रिय मामले हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,11,446 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,10,19,083 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 38,10,554 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 27,66,93,572 हुआ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button