HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 91 हजार मामले, 3 हजार से ज्यादा मौत

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी पड़ती जा रही है। एक तरफ जहां संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं, वहीं दैनिक मौतों का आंकड़ा भी तीन हजार से कम आ रहा है। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर ने पीक के दौरान देश में तबाही मचा दी थी। दूसरी लहर के दौरान लाखों लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की माने तो इस साल एक मार्च यानी कोरोना वायरस की दूसरी लहर शुरू होने के बाद प्रति दिन औसतन करीब 2000 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में आज चौथे दिन कोरोना वायरस के एक लाख से कम नए मामले आए है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 91,702 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,92,74,823 हो गई है। इसके साथ ही इतने ही समय में 3,403 लोगों की जान गई है, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 3,63,079 हो गई है। 1,34,580 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,77,90,073 हुई। देश में अभी भी कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,21,671 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 32,74,672 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,60,85,649 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.49% और रिकवरी रेट 94.93% है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,44,131 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,42,42,384 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button