HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में दर्ज हुए 80,834 नए केस, 3303 मौतें

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले अब काफी कम हो गए हैं। 70 दिन बाद देश में कोरोना वायरस के सबसे कम दैनिक मामले दर्ज किए गए। हालांकि इस खतरनाक वायरस से होने वाली दैनिक मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंताजनक है। मौजूदा समय में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या 11 लाख से कम हो गई है। कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद भी कई राज्यों में लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू को जारी रखा गया है। गोवा सरकार ने 21 जून तक राज्य में कोरोना कर्फ्यू लागू करने का एलान किया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 80,834 मामले सामने आए हैं, जबकि इसी दौरान तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार, ये नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,94,39,989 हो गए हैं। बीते 24 घंटो में महामारी से 3,303 की मौत हुई जिससे देश का कोरोना डेथ टोल अब पर 3,70,384 के आंकड़े तक पहुंच गया है। जबकि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 95.07% हो गयी है। इसी दौरान देश में करीब 1,32,062 मरीज डिस्चार्ज होकर यानी कोरोना को हरा कर अपने घर पहुंचे। वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कई दिन बाद देश में नए मामलों में भारी कमी के बीच मृतकों का आंकड़ा भी कम हुआ है।

बीते 24 घंटे में 3,303 मरीजों की कोरोना से मौत हुई जबकि 12 जून को ये आंकड़ा 4004 था। वहीं फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस 10,26,159 हैं। अब तक 25,31,95,048 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है।बीते 24 घंटे में 34,84,239 लोगों को लगी वैक्सीन।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी लगातार घटते हुए अब 10,26,159 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 3.60% है। मंत्रालय ने बताया कि भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 64 दिन के बाद 11 लाख से कम है। जबकि 24 घंटों में आए 80,834 नए मामले 71 दिनों में सबसे कम हैं।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 4.39 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 21 वें दिन 10% से कम रही है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर भी गिरकर 4.9% हो गयी है। वहीं देश की कोरोना मृत्यु दर करीब 1.25 प्रतिशत है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button