HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 70 हजार नए मामले, 3921 मौत

नई दिल्ली । भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 70 हजार 421 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 72 दिनों में कोविड के ये सबसे कम नए मामले हैं। वहीं 3921 लोगों की मौत भी इस अवधि में देश में दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी सोमवार सुबह दी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 लाख 74 हजार 305 हो गई है। वहीं, एक्टिव केस देश में अब घटकर 10 लाख से कम हो गए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार देश में फिलहाल 9 लाख 73 हजार 158 कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में ही 1 लाख 19 हजार 501 लोगो डिस्चार्ज भी हुए हैं। इससे कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या देश में अब बढ़कर 2 करोड़ 81 लाख 62 हजार 947 पहुंच गई है। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 95 लाख 10 हजार 410 हो गई है।
इन सबके बीच 25 करोड़ 48 लाख 49 हजार 301 लोगों को कोरोना का टीका देश में लगाया जा चुका है। आईसीएमआर के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14,92,152 सैंपल टेस्ट किए गए। इस तरह अब तक कुल 37,96,24,626 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

इन पांच राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा नए केस
भारत में जिन राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक नए केस पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं, उसमें तमिलनाडु सबसे ऊपर है। तमिलनाडु में 14016 केस मिले हैं। वहीं केरल में 11584 केस पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 10442, कर्नाटर में 7810 और आंध्र प्रदेश में 6770 मामले मिले हैं। देश में मिले कुल नए कोरोना मामलों में 71.88 प्रतिशत केस इन्हीं राज्यों से हैं। इसमें अकेले तमिलनाडु से 19.9 प्रतिशक केस हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button