HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 45 हजार मामले, 817 मौत

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के ताजा मामले अब 50 हजार से कम आने लगे हैं। 102 दिन बाद पहली बार कोरोना के दैनिक मामले 40 हजार से कम दर्ज हुए। देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब भले ही धीमी पड़ गई हो लेकिन तीसरी लहर की संभावना का डर अभी भी बना हुआ है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार वैक्सीनेशन पर तेजी से काम कर रही है।

कोरोना के नियमों का सही से पालन ना करने पर लक्ष्मी नगर बाजार समेत कई बाजारों को पांच जुलाई तक बंद करने का आदेश दिया गया है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 45,951 नए मामले सामने आए और इसी दौरान 817 मरीजों की मौत हुई।

कोरोना के 45,951 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,03,62,848 हुई। 817 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,98,454 हो गई है। 60,729 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,94,27,330 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,37,064 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.77 फीसदी हैं। रिकवरी रेट 96.92 फीसदी है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.34 फीसदी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,60,757 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,01,00,044 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 36,51,983 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 33,28,54,527 हो गया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button