HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 41 हजार नए मामले, 491 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़तोरी होने लगी है। बीते 24 घंटे में देश में 41,576 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं,  491 लोगों की जान चली गई, जबकि 39,125 मरीज ठीक हुए है। ऐसा पांच दिन बाद हुआ है जब यह संख्या 40 हजार के पार पहुंची है। इससे पहले आंकड़े 40 हजार के नीचे थे। 5 अगस्त को 45 हजार केस समाने आए थे। केरल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां 23,500 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 19,411 ठीक हुए और 116 की मौत हो गई।

इसके अलावा देश में एक्टिव मामले भी बढ़कर 3,87,987 हो गए हैं, जो बुधवार को 3,86,351 थे। बता दें कि मंगलवार को देश में 38,353 नए मामले सामने आए थे। देश में कोरोना की ताजा रिकवरी रेट की बात करें तो ये 97.45 फीसद पर है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक विभिन्‍न राज्‍यों में कोरोना के एक्टिव मामलों जो बदलाव देखने को मिला है उसके अनुसार आंध्र प्रदेश में 465, असम में 226, महाराष्‍ट्र में 1547, मणिपुर 127, मिजोरम में 438 एक्टिव मामले कम हुए हैं। वहीं ओडिशा में 144, कर्नाटक में 175, केरल 3973, हिमाचल प्रदेश 238 एक्टिव केस बढ़े हैं।

पिछले दिन के मुकाबले आज ठीक होने वाले और डिस्‍चार्ज मरीजों की संख्‍या की बात करें तो आंध्र प्रदेश में 2316 मरीज, असम में 1098 मरीज, कर्नाटक में 1618 मरीज, केरल में 19411 मरीज, महाराष्‍ट्र में 6944 मरीज, मिजोरम में 1012 मरीज, तमिलनाडु में 1917 मरीज, पश्चिम बंगाल में 746 मरीज, मणिपुर में 723 मरीज, ओडिशा में 869 अधिक मरीज ठीक हुए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना से हुई मौतों की बात करें तो पिछले दिन के मुकाबले आज केरल में 116 मौत, महाराष्‍ट्र में 163 मौत, ओडिशा में 65 मौत अधिक हुई हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कोरोना वैक्‍सीन की कुल 52,36,71,019 खुराक दे दी गई हैं। इनमें 40,69,80,329 पहली और 11,66,90,690 दूसरी खुराक दी गई हैं। वैक्‍सीनेशन के मामले में उत्‍तर प्रदेश सबसे आगे हैं। यहां पर अब तक वैक्‍सीन की कुल 5,55,23,603 खुराक अब तक दी जा चुकी हैं। इसके बाद महाराष्‍ट्र का नंबर है जहां पर वैक्‍सीन की 4,77,48,246 खुराक दी जा चुकी हैं। तीसरे नंबर पर गुजरात है जहां 3,79,82,413 और चौथे नंबर पर मध्‍य प्रदेश 3,61,69,646, पांचवें नंबर पर राजस्‍थान है जहां पर वैक्‍सीन की कुल 3,59,75,299 खुराक दी जा चुकी हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button