HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 41 हजार मामले, 895 मौत

नई दिल्ली । देश में महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब कम होने लगी है। कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है।  देश में बीते 24 घंटे में 41,506 नए मरीज मिले है और 895 की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले 42,766 नए मरीज मिले और 1206 की जान गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,08,37,222 हो गयी है और मौत का आंकड़ा 4,08,040 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,54,118 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 41,526 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है,जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,99,75,064 हो गयी है। सुबह सात बजे तक जारी टीकाकरण आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 37,60,32,586 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 37,23,367 से लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में कल कोरोना वायरस के लिए 18,43,500 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक तक कुल 43,08,85,470 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button