HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 38 हजार मामले, 560 मौत

नई दिल्ली । देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में शनिवार को कोविड-19 के 38,079 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,10,64,908 हो गई। वहीं, 560 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,13,091 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,24,025 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.36 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 97.31 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 6,397 की कमी आई है।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 19,98,715 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक 44,20,21,954 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। देश में संक्रमण की दैनिक दर 1.91 फीसदी है जो पिछले 26 दिनों से लगातार तीन फीसदी से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.10 फीसदी है। अब तक कुल 3,02,27,792 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है।

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 39.96 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button