HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 36 हजार नए मामले, 493 मौत

नई दिल्ली । देश में कोरोना के मामले में जहां कमी देखी जा रही है वहीं रविवार को मृतकों की संख्या ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 36,083 नए मामले आए हैं जबकि 493 लोगों की मौत हो गई। वहीं,   37,927 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या  3,85,336 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,31,225 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,13,76,015 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,667 नए मामले आए थे जबकि 478 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 35,746 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए थे।

देश के आठ राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
कोरोना के मामले बढ़ने के कारण देश के आठ राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

केरल में बढ़ रहे मामले
केरल में शनिवार को 19,451 कोरोना के मामले सामने आए। 19,104 लोग स्वस्थ हुए और 105 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक कुल 36.71 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 34.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,499 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.80 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button