HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 2 लाख से कम नए मामले, 3511 लोगों की मौत

नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर होती नजर आ रही है। बीते 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना वायरस के दो लाख से भी कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 1 लाख 96 हजार 427 नए मामले आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना की वजह से 3 हजार 511 लोगों ने जान गंवा दी। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह दी गई। देश में 14 अप्रैल के बाद ये पहली बार है जब पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख से कम केस सामने आए हैं।ताजा अपडेट के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 3 लाख 7 हजार 231 हो गई है। वहीं एक्टिव केस भी अब 26 लाख से कम हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव केसों की संख्या अब 25 लाख 86 हजार 782 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3 लाख 26 हजार 850 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। ऐसे में कोरोना से कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या अब 2 करोड़ 40 लाख 54 हजार 861 पहुंच गई हैं। वहीं पिछले साल से अब तक कुल 2 करोड़ 69 लाख 48 हजार 874 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इस बीच 19 करोड़ 85 लाख 38 हजार 999 लोगों को कोराना की टीका भी लगाया जा चुका है। देश के जिन पांच राज्यों में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले सामने आए उसमें तमिलनाडु शीर्ष पर है। वहीं कर्नाटक दूसरे स्थान पर है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button