National

कोरोना अपडेट : 24 घंटों में 3,32,730 नए मरीज, 2263 मौत

नई दिल्ली । देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,32,730 केस सामने आए हैं। इस दौरान 2263 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में 1,93,279 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। इस तरह देश में अब तक कोरोना के कुल मरीजों की आंकड़ा 1,62,63,695 पहुंच गया है।

कोरोना से स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 1,36,48,159 है। कुल मृतकों का आंकड़ा 1,86,920 है। अभी देश में 24,28,616 एक्टिव केस हैं। यानी इतने मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है या क्वारंटाइन हैं। नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। इसके साथ सक्रिय मामले बढ़कर 22,91,428 हो गए जो संक्रमण के कुल मामलों का 14.38 फीसद हैं। फिलहाल मृत्यु दर 1.16 फीसद रह गई है।

देश में 7 अगस्त को कोरोना संक्रमण के मामले 20 लाख के पार हुए थे। इसी तरह 16 सितंबर को 50 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार हुआ। जबकि 19 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 1.50 करोड़ के पार हुई। आइसीएमआर के अनुसार 21 अप्रैल तक 27,27,05,103 नमूनों की जांच की गई। जबकि अकेले बुधवार को 16,51,711 नमूनों की जांच हुई।

सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र में:
कोरोना से 24 घंटों के दौरान जिन 2,104 लोगों की जान गई उसमें से सर्वाधिक 568 लोग महाराष्ट्र के रहे। इसके बाद से दिल्ली से 249, छत्तीसगढ़ से 193, उत्तर प्रदेश से 187, गुजरात से 125 और कर्नाटक से 116 लोगों ने जान गंवा दी। देश में अब तक कुल 1,84,657 मौतें हुई हैं जिनमें महाराष्ट्र से 61,911, कर्नाटक से 13,762, तमिलनाडु से 13,258, दिल्ली से 12,887, बंगाल से 10,710, उत्तर प्रदेश से 10,346, पंजाब से 8,114 और आंध्र प्रदेश से 7,510 शामिल हैं।

संक्रमण के 75 फीसद मामले दस राज्यों से:
24 घंटों में सामने आए 3,14,835 मामलों में 75 फीसद हिस्सेदारी 10 राज्यों की हैं। ये दस राज्य महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button