HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 3.57 लाख नए मामले, 3449 मौत

नई दिल्ली । भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 3 लाख 57 हजार 229 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी अवधि में 3449 लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी मंगलवार सुबह दी गई। एक दिन में चार लाख से अधिक नए केस सामने आने के बाद ये लगातार तीसरा दिन है जब भारत में कोरोना के मामलों में कमी दर्ज हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साथ ही बताया है कि देश में अब तक 15 करोड़ 89 लाख 32 हजार 921 लोगों को टीका लगाया गया है।

भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढकर 2 लाख 22 हजार 408 हो गई है। वहीं पिछले साल से अब तक देश में कुल दो करोड़ 2 लाख 82 हजार 833 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें ठीक होने वालों की संख्या 1 करोड़ 66 लाख 13 हजार 292 है। पिछले 24 घंटे में ही 3 लाख 20 हजार 289 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 34 लाख 47 हजार 133 हो गई है। देश में एक मई को संक्रमण के रिकॉर्ड 4,01,993 नए मामले आए थे वहीं दो मई को 3,92,488 मामले सामने आए। इसके बाद कल सुबह के अपडेट के मुताबिक 3,68,147 नए मामले सामने आए थे।

देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से रिकॉर्ड 448 लोगों की मौत दर्ज की गईं जबकि इस दौरान 18,043 नए मामले सामने आए जो 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम हैं। दिल्ली में संक्रमण दर अब घटकर 29.56 प्रतिशत हो गई है। वैसे यह लगातार तीसरा दिन है जब राजधानी में महामारी से मरने वालों की संख्या 400 के पार है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button