National

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 3.23 लाख मामले, 2771 मौत दर्ज

नई दिल्‍ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 3 लाख 23 हजार 144 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामले 1,76,36,307 पहुंच गए हैं, जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद 1,45,56,209 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 2771 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 1,97,894 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या में देश में लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश में कोविड-19 का सक्रिय केसलोड बढ़कर 28,82,204 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 2,51,827 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। 2771 नई मौतों में में महाराष्ट्र के 5248, पंजाब के 98, छत्तीसगढ के 226, केरल के 28, कर्नाटक के 201 और तमिलनाडु के 94, दिल्‍ली के 380, हरियाणा के 75, मध्‍य प्रदेश के 88 और यूपी के 249 लोग शामिल हैं।

देश में अब तक कुल 197894 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 65284, पंजाब से 8530, छत्तीसगढ़ से 7536, केरल से 5138, कर्नाटक से 14627, तमिलनाडु से 13651, दिल्ली से 14628, हरियाणा से 3842, मध्‍य प्रदेश से 5221, उत्तर प्रदेश से 11414, पश्चिम बंगाल से 11009, और आंध्र प्रदेश से 7736 मौतें हुई हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के लिए कुल 28,09,79,877 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,58,700 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी को शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कल 33,59,963 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि देश में कुल 14,52,71,186 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button