HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 1.73 लाख नए मामले, 3617 लोगों की मौत

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के दैनिक मामले दो लाख से कम दर्ज किए गए हैं। शनिवार को देश में कोरोना वायरस के 1.73 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर की पीक अब जा चुकी है लेकिन कोरोना से होने वाली रोजाना मौतों का आंकड़ा तीन हजार के पार बना हुआ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि भारत में शनिवार को 1,73,790 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 3,617 रोगियों की माैत हुई है। पिछले 45 दिनों में यह सबसे कम आकंड़े दर्ज हुए है। 13 अप्रैल के बाद यह तीसरी बार है जब भारत में कोविड के दो लाख से कम मामले दर्ज किए गए हैं। 25 मई को, भारत ने कोविड के 1.96 लाख मामले और 28 मई को 1,86,364 मामले दर्ज किए हैं। कोविड माैतों के मामले भी लगातार तीन दिन से 4,000 से नीचे हैं। भारत में कोरोना मामलों की कुल संख्या अब 22,28,724 सक्रिय मामलों के साथ 2,77,29,247 है। वहीं देश में कोरोना वायरस से अब तक 3,22,512 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 2,84,601 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह से 2,51,78,011 लोग अब तक कोविड से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 20,89,02,445 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 30,62,747 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 28 मई तक 34,11,19,909 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से शुक्रवार को 20,80,048 नमूनों की जांच की गई।

तीन लाख मौतों को पार करने वाला दुनिया का तीसरा देश भारत
आंकड़ों के मुताबिक पिछले 18 दिनों में, भारत में 68,000 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। 24 मई को भारत ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण तीन लाख मौतों आंकड़ा पार कर लिया था। इस प्रकार भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीन लाख मौतों को पार करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया। भारत ने ठीक एक हफ्ते पहले 4,529 मौतों के साथ कोविड के कारण रिकॉर्ड मौतें दर्ज कीं। यह 12 जनवरी को अमेरिका में 4,468 और इससे पहले ब्राजील में 6 अप्रैल को 4,211 मौतों के आकंड़े को भी पार कर गया था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button