Breaking News

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में डेढ़ लाख नए मामले, 3128 मरीजों ने गंवाई जान

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कोहराम अब कम होता नजर आ रहा है लेकिन कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की वजह से अबतक तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं महामारी के साथ ब्लैक फंगस का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया गया है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1.52 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 3128 के करीब मरीजों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1,52,734 नए मामले दर्ज हुए, जबकि 3,128 लोगों की मौतें हुई हैं। राहत की बात है कि 2,38,022 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,80,47,534 हो गई है। वहीं इस खतरनाक वायरस ने अबतक 3,29,100 लोगों की जान ले ली। जबकि कुल 2,56,92,342 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 20,26,092 है।

देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है जहां पिछले 24 घंटों में 18,600 नए मामले सामने आए हैं वहीं 402 लोगों की जान चली गई और 22,532 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या राज्य में 57,31,815 है वहीं मरने वालों की संख्या 94,844 है। और 53,62,370 लोग अब तक ठीक हुए हैं। जबकि अब भी सक्रिय मामले 2,71,801 है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर 91.60% हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 9.04% और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.07% है जो लगातार 7 दिनों से 10% से कम है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,83,135 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 34,48,66,883 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button