National

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1,18,447 हुई, अब तक 3583 लोगों की मौत

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में बेहद तेजी से इजाफा हुआ है। कई दिनों से लगातार रोजाना पांच हजार से ज्यादा मरीज पॉजिटिव मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 118447 कोरोना वायरस के मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 3583 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 6088 मरीज मिले हैं। यह अब तक एक दिन में मिले सबसे ज्यादा नए कोरोना के मरीज हैं। दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 11659 पहुंच चुकी है, जिसमें से 194 की मौत हुई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button