National

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 2 लाख पार, अब तक 5815 मौतें

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। अब देश में कुल मरीज दो लाख के पार पहुंच गए हैं। इस बीमारी की वजह से अब तक 5815 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोरोना वायरस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में 8909 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की कुल तादाद 2,07,615हो गई है। वहीं, इस घातक वायरस से देश में 217 और लोगों की मौत होने से मरनेवालों की कुल संख्या 5815 हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button