देवरिया मे फिर कोरोना कहर
देवरिया । वैश्विक महामारी कोरोना की रफ्तार देवरिया जिले मे अब रूकने का नाम नही ले रहा है, सिर्फ देवरिया ही क्यो अब तो यह पूरे देश मे अपने विकराल रूप मे आता जा रहा है, देश का कोना कोना इस वायरस की चपेट मे आता जा रहा है, कोरोना वायरस सबसे अधिक कहर अब देवरिया मे ढा रहा है। रोज मरीजो की संख्या बढती ही जा रही है। इसी प्रकार देवरिया जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में सात और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं । ऐसे में अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजो की संख्या 131 हो गई है । इसमें से 39 लोगो को तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। एक मरीज की मौत हो चुकी है । इन मिले मरीजो मे से भटनी क्षेत्र के गांव डेमुसा, बरहज के मिर्जापुर, भलुअनी के जैतपुरा, भागलपुर के बकुची गांव, रूद्रपुर के मांगा कोड़र गांव, रूद्रपुर के ही बेलवां घाट, बरहज के देईडीहा क्षेत्र के कोरोना पाँजिटिव मरीज पाए गये हैं ।



