Health

कोरोना: 24 घंटे में 5 हजार नए मरीज, 453 मौत,देश में ओमीक्रॉन के 200 मामले

नई दिल्ली । ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया भर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में मंगलवार को इस संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि हुई तो भारत में संक्रमितों की संख्या 200 पहुंच गई। यहां सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में अब 54 ओमिक्रॉन संक्रमित हो गए।

ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए गुजरात के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। क्रिसमस व नए साल में होने वाले जश्न पर लगाम लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है। नाइट कर्फ्यू रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।वहीं महाराष्ट्र में सोमवार को 31 ओमिक्रॉन संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। यहां अब तक 54 लोग संक्रमित थे, जिसमें 31 लोगों का संक्रमण ठीक होने के बाद यहां सक्रिय मामलों की संख्या 23 रह गई है।

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, बीते 24 घंटे में जो मृतकों की संख्या आई है वह सोमवार की तुलना में तीन गुना से भी अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5,326 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 453 लोगों की मौत हो गई जो कि सोमवार की तुलना में तीन गुना से भी अधिक है।

हालांकि इस दौरान 8,043 लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं देश में अब तक कुल 3,41,95,060 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब कुल 79,097 सक्रिय मरीज बचे हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,78,007 हो गई है, जबकि कुल संक्रमितों की बात करें तो यह संख्या 3,47,52,164 हो गई है। देश में अब तक टीके की कुल 138 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार के आंकड़े के अनुसार कल 24 घंटे में 6,563 नए मरीज सामने आए थे। इस दौरान 132 लोगों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कल एक्टिव मामले की संख्या 82,267 थी। ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए गुजरात के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। क्रिसमस व नए साल में होने वाले जश्न पर लगाम लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है। नाइट कर्फ्यू रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

विदेश से इंदौर लौटे छह लोग कोरोना संक्रमित

विदेश से भारत आ रहे लोगों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इंदौर में विदेश से लौटै छह लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सीएमएचओ डॉ. भूरे सिंह का कहना है कि सभी के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button